अवनीश मेहरा, डेहरी-ऑन-सोन। डेहरी थाना क्षेत्र के सुअरा ग्राम में खलिहान में आग लगने के कारण वहां रखे 30 बीघा फसल के धान का बोझा के जलकर राख होने की जानकारी मिली है। इस मामले में डेहरी के बीडीओ अरुण कुमार ने बताया कि सुअरा गांव के रहने वाले किसान विजय पासवान, शिवाजी गोसाई, राजू कुमार, महेंद्र सिंह, सुनील सिंह के 30 बीघा खेत से कटा हुआ धान खलिहान में रखा गया था। लेकिन अचानक आग लग जाने से ये पूरा धान जलकर राख हो गया। माना जा रहा है कि इस घटना के कारण किसानों को लाखों रुपए की क्षति हुई है। आग लगने के कारणों की जानकारी अभी तक अज्ञात है।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद डेहरी के पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह भी सुअरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित किसानों से मुलाकात की। उन्होंने अपने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि इस घटना में मुआवजे की मांग को लेकर उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की है।
![](https://i0.wp.com/khabarchibandar.com/wp-content/uploads/2020/12/image-4.png?resize=478%2C531)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)