अवनीश मेहरा, डेहरी-ऑन-सोन। डेहरी सोन नदी में सैकड़ों की संख्या में बड़ी संख्या में लोग सैर सपाटे के लिए जाते हैं। इन सभी के लिए शुक्रवार सुबह का नजारा काफी आनंददायक रहा। रोज टहलने वाले लोगों को अहले सुबह कोहरे के बीच घूमने का मौका मिला। इस तरह ठंड ने अपने आगमन और इसके लिए जरूरी तैयारी करने की चेतावनी भी दे डाली। डेहरी शहर के एनिकट और बीएमपी गेट के पास सुबह 4 बजे के बाद मेले सा दृश्य देखने को मिलता है। शहर के कई भागों में रहने वाले लोग बेहतर स्वास्थ्य के लिए मॉर्निंग वाक के लिए यहां आते हैं। ठंड की शुरुआत के साथ जिन लोगों की रोज की रुटीन में यहां आना शामिल है। उनके समय में भी बदलाव हुआ है। अब सबेरे 5 बजे के बाद यहां चहल पहल देखने को मिलती है।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
मॉर्निग वॉक के लिए है फेवरेट प्लेस
सोन नद् के किनारे के पुराने एनिकट बराज के अलावा झारखंडी मंदिर के पास के बने पार्क में लोग घूमने जाते हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग योगा और व्यायाम भी करते हैं। यहां पर पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह और शहरवासियों के सहयोग से कई कुर्सियां भी लगी हुई है।
डालमियानगर खेल मैदान का बदला बदला है नजारा
डालमियानगर का खेल मैदान पुरानी औद्योगिक नगरी के रहने वाले वासियों के मॉर्निग और इवनिंग वॉक का फेवरेट प्लेस है। यहां का नजारा पूरी तरह बदला हुआ दिखाई देता है। पूरे मैदान के चारों तरफ लाइट लगी हुई है। इस कारण यहां रौशनी रंग बिखेरती रहती है।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)