नौहट्टा संवाददाता। बढ़ती ठंड के कारण जिला प्रशासन ने डीएम के निर्देश पर प्रखण्ड क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों के बीच बुधवार को कम्बल का वितरण किया। इस दौरान बीडीओ अनुराग आदित्य भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इसके वितरण से पहले हर पंचायत के गरीब व असहाय को चयनित कर सूची बनाई गयी थी। बुधवार को सभी को प्रखंड मुख्यालय पर बुलाकर कंबल का वितरण किया गया। बीडीओ ने बताया कि गांव में रहने वाले ऐसे असहया लोगों को चयनित किया गया था जो पूरी तरह असहाय थे।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)