विजय कुमार पाठक, नौहट्टा संवाददाता (रोहतास)। रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया शिव मंदिर परिसर में ददन मिश्रा के अध्यक्षता मे जीयर स्वामी के ज्ञान यज्ञ के आयोजन लिए बुधवार को बैठक हुई। जिसमें इसके आयोजन के लिए गांव के लोगों से सहयोग, अतिथियों के स्वागत करने, पंडाल निर्माण, अतिथियों के रहने की व्यवस्था करने आदि कई विंदुओ पर चर्चा की गई। इस यज्ञ की शुरुआत 18 जनवरी को होगी। इस दौरान कृपानाथ मिश्रा, रामनाथ मिश्रा, शेषनाथ मिश्र, जोखन मिश्रा, ब्रजमोहन मिश्रा, बटेश्वर मिश्रा, बेला मिश्रा आदि मौजूद थे।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)