अवनीश मेहरा, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिले के अकोढीगोला धाना क्षेत्र के लगेसर बिगहा गांव मे जमीन विवाद को कारण बुधवार को करीब 9 बजे दिन में रिश्ते में भतीजे ने चाचा को सरेआम गोली मार दिया। ईलाज के दौरान चाचा की मौत हो गयी। गोली कि आवाज सुनकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और गांव मे अफरातफरी की महौल बना रहा। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए पीएचसी ले जाया। मिली जानकारी के अनुसार, घायल की स्थिति चिन्ताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल को लेकर डेहरी के एक निजी हास्पिटल पहुंचे। जहां ईलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पिता व दो पुत्र को हिरासत मे ले लिया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने घटना का कारण पुराना जमीनी विवाद बताया है।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)