अवनीश मेहरा, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जिला ओबीसी कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष ठाकुर अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल और मोतीलाल बोरा के लिए 2 मिनट मौन रख शांति की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला। मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रोहन लाल मेहता, मुमताज कुरैशी, अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, लल्लू अंसारी, देव मनु सिंह, चंदन दुबे के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)