डिजीटल टीम, रांची। देश के मशहुर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में उगने वाली सब्जियों की बिक्री दुबई में होने जा रही है। सब्जियों की कंसाइगमेंट को भेजने के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। झारखंड सरकार की कृषि विभाग ने इसकी जिम्मेदारी ली है। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लिया था। बिजनेस टूडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके फार्महाउस में उगने वाली सब्जियों की बिक्री दुबई में होगी। यह काम ऑल सीजन फार्म फ्रेस एजेंसी करने वाली है। यह वही एजेंसी है जिसके माध्यम से झारखंड सरकार का कृषि विभाग खाड़ी देशों में सब्जियों की खेप भेजता है। जानकारी के लिए बता दें कि धोनी का फार्महाउस राजधानी रांची के सेंबो गांव के पास रिंग रोड पर है।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)