राम अवतार चौधरी, संवाददाता, डेहरी-ऑन-सोन। डेहरी स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान में टुर्नामेंट का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए स्पोर्टसमैन ललन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद थे। इसकी जानकारी देते हुए अध्यक्ष ललन सिंह ने बताया कि मकर संक्राति के मौके पर 14 जनवरी को टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बैठक में बुट्टा सिंह, किशोर कुमार आजाद, पप्पू सिंह, विक्की सिंह, मुन्ना पासवान, राजा राम, सन्नी, कंचन सिंह, कमलेश शर्मा मौजूद थे।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)