अवनीश मेहरा, डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। डेहरी-डालमियानगर शहर में रहने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है जल्द ही इन सभी के लिए प्रशासनिक स्तर जीम शुरू होने जा रहा है। बीते कई वर्षों से शहर के युवा इसकी मांग कर रहे थे। इस संबंध में डेहरी के एसडीओ ने जिले के डीएम को प्रस्ताव भेजने की बात कही है। अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही शहर के सोन नद के किनारे स्थित अब्दुल कयूम अंसारी नगर भवन परिसर में जीम खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जीम में एक्सरसाइज करने के लिए अत्याधुनिक उपकरण लगेंगे। ताकि शहर के लोग यहां आ सकें। एसडीओ ने बताया कि एनीकट में भूमि चिन्हित कर जीम के लिए नया भवन तैयार किया जाएगा। जिसे बाद में स्थाई तौर पर वहीं से चलाया जाएगा।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)