विजय कुमार पाठक, नौहट्टा संवाददाता (रोहतास)। रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी के जंगल में कई जगहों पर आग की लपटे दिखाई दे रही है। इस कारण लाखों की वनसंपदा के जलने की जानकारी मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के रोहतास रेंज के जंगल मे कई जगहों पर आग लगने से लाखो के वनसंपदा जलकर राख हो गयी। पिछले दस दिनों के भीतर यह काफी तेजी से बढ़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दर दिन जंगल से कई जगहों पर आग की लपटे दिखाई दे रही है। जिले के नौहट्टा प्रखंड के बौलिया, चुन्हट्टा, डबुआ, चुटिया, मटियांव के अलावा यदुनाथपुर के जंगल में आग देखने को मिल रहा है।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/khabarchibandar.com/wp-content/uploads/2021/03/trees-in-forest.jpg?resize=875%2C583)
माना जा रहा है कि इस आग से महुआ, आंवला, सखुआ, टेन, पीआर बांस, गुडमार, संजीवनी बुटी, गुरीच, सीध, विजईया सहित कई प्रकार के इमारती व औषधीय पौधे जलकर राख हो गए। सूत्रों का मानना है कि हर साल इस आग से करोड़ो का नुकसान हो जाता है। लेकिन इसका क्या कारण है पूरी तरह साफ नहीं हो पा रहा है। माना जाता है कि महुआ चुनने के क्रम में गांव के लोग ही साफ-सफाई करने के क्रम में जंगल में आग लगा देते हैं।
![](https://i0.wp.com/khabarchibandar.com/wp-content/uploads/2021/03/trees-in-forest-2.jpg?resize=875%2C583)
इसकी जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी लगातार आज बुझाने का प्रयास करते हैं। लेकिन बड़े पैमाने पर नुकसान की भी जानकारी मिलती है। इस संबंध में स्थानीय रेंजर से बातचीत का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)