रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के नीमहत व बलतुआ गांव में स्थानीय पुलिस ने छापामारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों का नाम अरूण चंद्रवंशी और श्रीगोविंद सिंह है। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अरूण शराब मामले में फरारी था। जबकि एक अन्य आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। एक अन्य खबर के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में खराब चापाकल की मरम्मती का काम शुरू हो चुका है। दारानगर पंचायत में चापाकल की मरम्मती पीएचइडी करा रही है। जेई ईश्वर कुमार ने बताया कि पंचायत मे पांच चापाकल की मरम्मत कर पेयजल प्रारंभ किया गया।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
रिपोर्ट: विजय कुमार पाठक, संवाददाता
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)