सासाराम (रोहतास)। सासाराम के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने करगहर के विधायक संतोष कुमार मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा के एक हत्यारा को जुवेनाइल घोषित कर दिया है। पांच दिन पहले संजीव की हत्या हुई थी। पुलिस ने इस किशोर को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। उसे गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट में प्रस्तुत किया था। कोर्ट ने उम्र संबंधित कागजात देखने के बाद आरोपी को किशोर न्यायालय भेज दिया है। अब इसके खिलाफ वही पर मुकदमे की सुनवाई होगी।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)