डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। बिहार के रोहतास जिले से एक बड़ी खबर मिल रही है। यहां के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने बेटे की ही हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, पिता अपने बेटे के आपराधिक कार्यों से नाराज चल रहा था। इसी कारण उसने इस तरह का कदम उठाया। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता खुद थाने पहुंचा और उसने पुलिस के समक्ष इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। मृतक युवक का नाम चंदन सिंह (22) बताया जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, चंदन सिंह नामक युवक अपने पिता से सारी संपत्ति खुद के नाम कराना चाह रहा था। इसी के लिए वो लगातार अपने घरवालों पर दबाव बना रहा था। इसी मामले में उसने अपने पिता ललन महतो पर हत्या के इरादे से चाकू से वार करने का प्रयास करना चाहा। पिता ने जब बचाव के लिए भागने का प्रयास किया तो युवक ने अपने दादा पर हमले का प्रयास किया। इसी क्रम में पिता ने लाठी से अपने बेटे के सिर पर वार किया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद युवक के पिता ललन महतो ने शव को गांव के पास एक नहर में फेंक दिया। जिसके बाद वो बुधवार को नजदीकी थाने में पहुंच कर सरेंडर कर दिया। पुलिस को आरोपी पिता ने जानकारी दी है कि उनका बेटे के आपराधिक गतिविधियों के कारण परिजन के अलावा गांव के लोग भी काफी परेशान रहते थे। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मृतक पुत्र के शव की तलाश कर रही है। मृत युवक हालही में जमानत पर औरंगाबाद जेल से रिहा हुआ था।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)