बी शर्मा, तिलौथू (रोहतास)। रोहतास जिले के इंद्रपूरी डैम से एक व्यक्ति ने सोन नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बराज से बाहर निकाल। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक प्रदीप कुमार (36) तिलौथू थाना क्षेत्र के महाराजगंज का रहने वाला है। वो सब्जी व्रिकेता के तौर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि महाशिरात्रि के दिन 11 मार्च को वो घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। परेशान परिजन शव की खोजबनी कर रहे थे। इसी बीच इंद्रपूरी डैम के पास एक अज्ञात शव की जानकारी मिली। पुलिस शव की पहचान कर मृतक के परिजनों को सूचना दी है। माना जा रहा है कि जमीन और घर के विवाद के कारण ने मृतक ने इस तरह का कदम उठाया। वैसे पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)