![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-09-at-5.42.34-PM-2.jpeg?fit=761%2C768&ssl=1)
विजय कुमार पाठक, नौहट्टा संवाददाता (रोहतास)। रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल हॉस्पिटल में शुक्रवार को महिला डॉक्टर पुजा जालान की नियुक्ति की गई है। यहां पर महिला डॉक्टर की पोस्टिंग नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इससे पहले एएनएम ही महिला पेशेंट्स का इलाज करती आ रही थी। इस पोस्टिंग की जानकारी के बाद ग्रामीणों में काफी हर्ष है। हॉस्पिटल इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि यहां की महिलाओं को इससे काफी सुविधा होगी।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Image-2024-12-24-at-7.24.03-PM-1.jpeg?fit=734%2C722&ssl=1)