डेहरी ऑन सोन (रोहतास) डेहरी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के NH-2 बगीचा रेस्टोरेंट के पास मोटररामगढ़ के रहने वाले मैकेनिक शिवशंकर सिंह (47) को एक अज्ञात वाहन ने शुक्रवार देर शाम रौंद दिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों का रोते रोते बेहाल हो गए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रामगढ़ गांव के रहने वाले शिव शंकर सिंह अपने काम से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि मृतक के 4 बच्चे हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)