
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के मौके पर मध्य विद्यालय शिवगंज के छात्रों ने पौधे लगाए। छात्रों की इसमें रुचि को देखकर प्रधानाध्यापक ने उनके हर सवालों का भी जवाब दिया. प्राचार्य ने बताया की वृक्ष लगाना सबसे बड़ी महान कार्य होती है आज के दिन हम लोगों का यह दायित्व बनता है कि हम एक वृक्ष लगाएं और पर्यावरण को बचाने का प्रयास करें क्योंकि जब हमारा पर्यावरण संतुलन संतुलन रहेगा तभी हम सभी सुरक्षित रह पाएंगे। इस क्रम में बच्चों ने विद्यालय में 4 पौधे लगाने बाद जागरूकता अभियान के तहत बच्चों ने मोहल्ले से भ्रमण करते हुए थाना मोड़ होते हुए एनीकट स्थित राज्य सरकार के द्वारा बनाए जा रहे हैं चिल्ड्रंस पार्क में भी 5 अशोक का पेड़ लगाने का कार्य इन सब बच्चों ने किया। इस कार्य के लिए पूर्वर्ती छात्र आदित्य कुमार इन बच्चों का भरपूर सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का कार्य किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजसेवी विनोद कुमार सिंह भी मौजूद थे।
बच्चों ने ”जन जन तक संदेश पहुंचाना है पर्यावरण को बचाना है”, ”सबको मिलकर आना है पर्यावरण का महत्व समझाना है”, ”पर्यावरण की रक्षा देश की रक्षा” जैसे नारों से लोगों को जागरूक करने का प्रयास बच्चों ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने बच्चों को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा पर्यावरण को सुरक्षा देना हम सभी का कर्तव्य बनता है। हम अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाएं ताकि हमारा पर्यावरण बचा रहे। इस अभियान में अमन कुमार मेघनाथ कुमार तुलसीदास गोल्डन कुमार अभिषेक कुमार पियूष कुमार सत्यम कुमार हिमांशु कुमार विवेक कुमार ओम प्रकाश अभिषेक कुमार रोशन कुमार आदि छात्रों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम खुद बच्चों ने संचालित किया।
