
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के पड़सर में घर के दरवाजे पर हुई फाय़रिंग पर बबीता देवी नाम की महिला ने एसपी के जनता दरबार में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसपी की गैरमौजूदगी में महिला ने अपना आवेदन मुख्यालय डीएसपी को दिया है। आवेदनकर्ता के अनुसार, 17 फरवरी को पड़सर गांव के रहने वाले कर्म देव सिंह, टुनटुन सिंह, आशुतोष रंजन, सुनील सिंह , धनजी सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान वो अपने घर पर अकेली थी। महिला का कहना है कि आरोपी उसपर केस वापस लेने का दबाव दे रहे हैं। महिला का आरोप है कि उनके पति पर इन लोगों ने 13 फरवरी को जानलेवा हमला किय़ा था। इस दौरान वो बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद इस संबंध में स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। डीएसपी ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
