रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड के कैमूर पहाड़ी के जंगलों में गर्मी की मौसम की आहट के साथ कई दिनों से अलग अलग जगहों पर आग लगने की जानकारी मिल रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भी चुटिया थाना क्षेत्र के सड़क किनारे जंगल में भीषण आग लग गई। इस दौरान पछुआ हवा ने इसे तेज कर दिया। जिसके बाद ये पास के कातुडांण गांव की ओर बढ़ने लगा था। ग्रामीणों ने शोर गुल करना शुरू किया। जिसके बाद हरे टहनियों की मदद से काफी मुश्किल से इसे बुझाया जा सका। सतर्कता और सजगता के कारण बड़े नुकसान से बचा जा सका।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
रिपोर्ट: विजय कुमार पाठक, नौहट्टा संवाददाता
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)