
अकोढीगोला। अकोढी गोला प्रखंड को भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय से वर्ष 2021के लिए दीनदयाल उपाध्याय सशक्तिकरण पुरस्कार की घोषणा होते ही प्रखंड भर में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इस कीर्तिमान के लिए प्रखंड प्रमुख संतोष पासवान सहित प्रखंड के अधिकारी,कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहें। आज अकोढी गोला प्रखंड कार्यालय खुलते ही प्रखंड भर सैकड़ों लोगों ने प्रखंड प्रमुख संतोष पासवान का जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अकोढी गोला प्रखंड का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर अकोढी गोला प्रखंड के वार्ड संघ एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित कर्मचारी संघ के द्वारा प्रखंड प्रमुख संतोष पासवान को फूलों की गुलदस्ता,संघ की डायरी एवं चादर देकर सम्मानित किया।
प्रखंड प्रमुख को सम्मानित करते हुए अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर पासवान एवं प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अकोढा गोला प्रखंड का नाम रौशन करने मे अहम भूमिका निभाने वाले प्रखंड प्रमुख संतोष पासवान सहित प्रखंड के सभी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों का हम सम्मान करते हैं, जिनके आपसी सामंजस्य और बेहतरीन कार्यों की बदौलत लगातार दो बार देश की सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारो में एक दीनदयाल उपाध्याय सशक्तिकरण पुरस्कार प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की। हमें ऐसे प्रखंड प्रमुख,प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहित सभी जनप्रतिनिधियों पर गर्व है।
वहीं प्रखंड प्रमुख संतोष पासवान ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रखंड का चयन होने पर इसका श्रेय प्रखंड की जनता को देते हुए कहा कि मुडियार पंचायत की सम्मानित जनता के आशीर्वाद,सभी जनप्रतिनिधि,प्रखंड के अधिकारी तथा प्रखंड के सभी जाति, धर्म तथा सभी राजनीतिक दलों के सम्मानित कार्यकर्ताओं के सहयोग के बदौलत ही देश में अकोढी गोला प्रखंड को राष्ट्रीय स्तर पहचान और शोहरत मिली है। मेरी आगे भी कोशिश होगी कि देश के नक्शे पर विकास के मॉडल के रूप में अकोढी गोला प्रखंड का नाम दर्ज हो।
इस अवसर पर बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री जनार्दन पासवान ,अनुसूचित जाति और अनुसूचित कर्मचारी संघ के अनुमंडल अध्यक्ष शंशाक शेखर पासवान, उपाध्यक्ष मुरलीधर,डेहरी प्रखंड अध्यक्ष शशि कुमार, धनंजय कुमार, प्रखंड वार्ड संघ के उपाध्यक्ष राजू गुप्ता,गुडू सिंह,रामजी पासवान,उप प्रमुख बेशलाल यादव,बीडिसी सुनील गुप्ता, पुरषोत्तम सिंह,मुना सिंह,संजय राम,डॉ अजय यादव,बबलू तिवारी,बबन सिंह, अरविंद पासवान, कपिल पासवान,कामेश्वर पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
