औरंगाबाद संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया तथा इस अवसर पर केक वर्षगांठ मनाया गया। औरंगाबाद जिला महिला मोर्चा के तत्वाधान में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनीता सिंह ने किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री उषा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को किया गया था पता भारतीय जनता पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई बने थे 1984 में हुए लोकसभा के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मात्र 2 सीटें मिली थी और आज 40 वर्षों के सफर में भारतीय जनता पार्टी शिखर पर पहुंच गई है तथा लोकसभा में इसके सदस्यों की संख्या 300 से अधिक पार कर गई है। आज भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं बल्कि एक विचार के रूप में देश के कोने कोने में फैल रही है तथा सर्वाधिक लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे अधिक सदस्य वाली पार्टी है। वही महिला मोर्चा के सदस्यों ने एक साथ मिलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात और सुना तथा उनकी बातों पर अमल करने का निर्णय लिया गया।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)