संवाददाता, तिलौथू (रोहतास)। रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के रहने वाले अकबर चौधरी का शव गुरुवार को गोताखोंरों की मदद सोन नदी से बरामद कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मछली मारने के लिए सोन नदी में गए चौधरी इस दौरान डूब गए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार को सरकारी नियमों के तहत मुआवजा देने की प्रक्रिया आवेदन मिलने के बाद शुरू होगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और शव की तलाश शुरू की।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)