![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-09-at-5.42.34-PM-2.jpeg?fit=761%2C768&ssl=1)
नौहट्टा थाना क्षेत्र के दारानगर गांव में सुदर्शन चौधरी नामक एक व्यक्ति के तालाब की पचास किलो मछली मर गयी। पीड़ित ने शुक्रवार की सुबह मछलियों को तड़पते देखा। जिसके बाद उसने दवा का छिड़काव कर बाकि बचे मछलियों की बचाया। तालाब से निकाली कई मछलियों का वजन दो किलो से ज्यादा बताया जा रहा है। इस मामले की जानतारी स्थानीय थाने या प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं है। वहीं एक अन्य खबर के अनुसार, इसी गांव में के लुका बधार मे आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, पराली में आग लगने से इसने तेज गति पकड़ ली। इस दौरान हिलावन चौधरी का बोरिंग और अन्य सामान इसके चपेट में आ गया। इस घटना की जानकारी प्रशासन को नहीं है।
रिपोर्ट: विजय कुमार पाठक, नौहट्टा संवाददाता (रोहतास)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Image-2024-12-24-at-7.24.03-PM-1.jpeg?fit=734%2C722&ssl=1)