
संवाददाता, रोहतास। राज्य सरकार के निर्देश पर रोहतास प्रखंड के मध्य विद्यालय अकबरपुर में भी सामुदायिक रसोई के माध्यम से निशुल्क भोजन की व्यवस्था की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से शनिवार को गरीबों को चावल, दाल सब्जी के अलावा सलाद और आचार उपलब्ध कराया गया। जिससे जरुरतमंदों में काफी खुशी है। इसका निरीक्षण करने पहुंचे अंचलाधिकारी विकास कुमार ने भोजन बनने के बाद सभी के साथ खाना गया। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के वैसे गरीब और जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जिन्हें इसकी समस्या है। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि इस तरह के किसी भी परिवार या व्यक्ति की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को निश्चित तौर पर दें। जिससे लोगों तक इस सुविधा को उपलब्ध कराया जा सके।
