संवाददाता, चतरा। चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड के घोडदौड गांव में सोमवार को कुआं में काम करने के दौरान मिट्टी ढसने से एक मनरेगा मजदूर की मौत हो गई। मृतक घोडदौड पंचायत के करिहारा गांव का रहने वाला स्वरूप यादव (35) बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक अहले सुबह कुआं में काम करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान मिट्टी ढसने से वो अंदर भी दबा रह गया। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को मिली। जिसके बाद उसे वहां से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि उसकी इस घटना में मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रतापपुर के बीडीओ और स्थानीय थाने को भी दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ। मृतक के परिजनों का रोरोकर हाल बेहाल हो गया है।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)