कांडी। जिले के कांडी थाना क्षेत्र के गोसांग गांव के कोदवड़िया टोला से मझिआंव थाना के चिरकुटही जाने वाली कच्ची रास्ते से पुलिस ने एक शव बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के रहने वाले मधु रंजन सिंह के तौर पर की गई है। मृतक की उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है। युवक का गला रेता हुआ है, जिससे यह प्रतीत होता है कि युवक की निर्मम हत्या की गई है। शव के पास से ही पुलिस द्वारा मृत युवक का टीवीएस मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। मृतक के पिता बैजनाथ सिंह ने बताया कि युवक रात 9।30 तक घर पर ही था, उसके बाद घर से बाहर निकला। पिता का कहना है कि वे सभी उसका पूरी रात इंतजार करते रहे। सुबह उसके हत्या की जानकारी मिली।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
घटना की जानकारी मिलने के कांडी के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जिसे कंट्रोल करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)