डेहरी। अकोढीगोला स्थिति प्रेम नगर हाईस्कूल मैदान की रंगत बहुत जल्द ही बदली बदली दिखने जा रही है। इससे आम लोगों को हर शाम टहलने में सुविधा होगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम औऱ खेल प्रतियोगिता का आयोजन देर रात तक भी किया जा सकेगा। समाजसेवी राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह और अकोढ़ीगोला जिला पार्षद नीतू सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय ललन सिंह के दूसरे पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में इसकी पहल की है। मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने बताया कि चार लाख के हाई मास्क लाइट की खरीद व्यक्तिगत प्रयास से हुआ है। 15 जून से खेल मैदान अलग रंग में नजर आएगा। इसके अलावा उनके पहल से डेहरी श्मशान घाट पर भी एक सोलर लाइट लगाने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिता से मिली सीख को उन्होंने अपने जीवन में आत्मसात किया। उनकी प्रेरणा से ही वो आम लोगों के हितों के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
स्वर्गीय ललन सिंह को आज भी क्षेत्र करता है याद
सामाजिक तौर पर सक्रिय रहे ललन सिंह को आज भी अकोढ़ीगोला और डेहरी के लोग याद करते हैं। वे हमेशा आम लोगों के सरोकार की चिंता करते थे। सामाजिक कार्य में सक्रिय रहे सिंह ने कभी भी किसी जरुरतमंद को अपने दरवाजे से खाली लौटने नहीं दिया। व्यवसाय करने वाले उनके पुत्र औऱ राजनीतिक तौर पर सक्रिय उनकी बहु क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रहते हैं। ललन सिंह मूल रुप से अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव के रहने वाले थे।
महिला फुटबाल मैच का किया गया था आयोजन
प्रेम नगर हाई स्कूल के खेल मैदान में कुछ महीने पहले महिला फुटबाल मैच का आयोजन किया गया था। जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह के प्रयास से इसके लिए पहल की गई थी। इस कार्यक्रम में बिहार जेडीयू के दिग्गज नेता उपेंद्र कुशवाहा उद्घाटनकर्ता के तौर पर मौजूद थे। इस कार्यक्रम में देश के कई राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। इसी खेल मैदान में सास्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)