गढ़वा। रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में हो रहे घंटाघर निर्माण को लेकर भाजपा की ओर से किये जा रहे हल्ला बोल कार्यक्रम को करीब 3 घंटे बाद गढ़वा सदर एसडीओ जियाउल हक अंसारी के मौखिक आश्वासन की जांच रिपोर्ट आने तक फिलहाल निर्माण कार्य बंद रहेगा पर प्रदर्शन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। उक्त प्रदर्शन कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा करते हुये पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा की सदर एसडीओ के द्वारा जांच रिपोर्ट आने तक निर्माण कार्य को बंद करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि एसडीओ के आश्वासन पर ही आज के अस्थाई प्रदर्शन कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है। अगर इसमें भी दाल में कुछ काला होगा तो भारतीय जनता पार्टी व्यापक धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम करेगी तथा किसी भी कीमत में यहां अवैध निर्माण नहीं होने दिया जायेगा।
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD222.jpg?fit=1079%2C1075&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/khabarchibandar.com/wp-content/uploads/2021/06/garhwa-bjp-2.jpg?resize=875%2C583)
![](https://i0.wp.com/khabarchibandar.com/wp-content/uploads/2021/06/garhwa-bjp-3.jpg?resize=875%2C583)
![](https://i0.wp.com/kbnews.in/wp-content/uploads/2024/07/AD2.jpg?fit=897%2C1091&ssl=1)