
डेहरी सदर. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार रित्विक ने गुरुवार को स्वयं सहायता समूह की बैठक की। बैठक के बाद बताया कि आश्रय स्थल के लिए दो जगहों को चिन्हित किया जा रहा है। बताया कि इस आश्रय स्थल से यात्रीगण एवं बेसहारा लोगों को फायदा पहूंचेगा और उनके सिर पर छत होगी। बेसहारा लोग और यात्री खुले आसमान तले इंतजार करते रहते हैं।
उन्होंने बताया कि पं दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित समूहों की समीक्षा बैठक भी की गई है। इसमें घटकों के प्रगति को देखा गया है और जो सीआरपी की समूह हैं उनके समीक्षा के दौरान उनका अकाउंट खुला है कि नहीं को भी देखा गया। इसके अलावा विभिन्न विषयों पर भी बात हुई है। ईओ ने बताया कि शहर में स्ट्रीट वेंडर कितने हैं और कितनों का सर्वे करते हुए कार्ड बना है। साथ ही और कितनों को बनाने की जरूरत है को बैठक के दौरान देखा गया और इसकी समीक्षा की गई। बताया कि इस तरह की समीक्षा बैठक प्रतिमाह की जाती है।
ये भी पढ़ें: Rohtas: शेरशाह सूरी सेवा ट्रस्ट ने किया शेरगढ़ किले का निरीक्षण, बिजली-पानी समस्या पर की बात
बताया कि शहरी लोगों खासकर युवाओं को स्वरोजगार कार्यक्रम पर भी चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया है। स्किल डेवलपमेंट के तहत युवाओं को शिक्षित करते हुए रोजगार के साधन मुहैया कराने को गंभीरता से लिया गया है। बैठक में स्वयं सहायता समूह की मीना देवी, मंजू देवी सहित अन्य उपस्थित थीं।