By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: जिले के पर्यटन की तस्वीर बदलने का हो रहा प्रयास, रोहतासगढ़ किला से होगा शाहाबाद महोत्सव का आगाज
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > जिले के पर्यटन की तस्वीर बदलने का हो रहा प्रयास, रोहतासगढ़ किला से होगा शाहाबाद महोत्सव का आगाज
क्षेत्रीयसमाचार

जिले के पर्यटन की तस्वीर बदलने का हो रहा प्रयास, रोहतासगढ़ किला से होगा शाहाबाद महोत्सव का आगाज

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2021/09/15 at 4:53 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published September 15, 2021
Share
SHARE

सोन तटीय संस्कृति पर तीन राज्यों के विद्वान करेंगे मंथन

  • गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव होंगे मुख्य वक्ता
  • आगामी 3-4-5 दिसम्बर को रोहतासगढ़ किला पर देश के लोगों का होगा जुटान

संजय कुमार तिवारी

सासाराम (रोहतास) शाहाबाद व सोन तटीय इलाके के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर लाने के मुहिम को आगे बढाने के लिए शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति द्वारा आगामी 3-4-5 दिसम्बर को रोहतासगढ़ में इस बार महोत्सव आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर आज एनीकट सोन नद तट पर न्यूटिसियन सेंटर में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के सचिव गोबिन्द नारायण सिंह ने कहा कि दो वर्ष पूर्व शाहाबाद के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर लाने और यहां पर्यटन को बढावा देने के लिए आरंभ किया गया मुहिम शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के वैनर तले चलाया जा रहा है और इस मुहिम के सकारात्मक परिणाम भी जल्द सामने आने की पुरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अपने धरोहर को संजोकर रखना हम सबों का नैतिक दायित्व बनता है। बैठक को संबोधित करते हुए शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक अखिलेश कुमार ने कहा कि पुराने शाहाबाद जिला में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सतयुग से लेकर वर्तमान आधुनिक काल तक का इतिहास स्वर्णिम रहा है। यहाँ के ऐतिहासिक तथा धार्मिक महत्व को केंद्र में रखकर आगामी दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में 3-4-5 को कार्यक्रम रखा गया है। 3 दिसम्बर को सोन आरती होगा, जिसके मुख्य अतिथि बिहार गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव होंगे। जबकि 4 दिसम्बर को सोन तटीय इलाके के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा होगी। इसमें बिहार के अलावे झारखंड तथा उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ भाग लेंगे। जबकि 5 दिसम्बर को शाहाबाद के कला संस्कृति, नृत्य संगीत, खाद्य सामग्री का प्रदर्शन होगा।

साथ ही यहाँ के महापुरुषों तथा प्रमुख स्थलों का चित्र प्रदर्शनी लगाया जाएगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों में राजनीतिक, धार्मिक, प्रशासनिक, साहित्य कला आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शाहाबाद के मुल निवासी शिरकत करेंगे। बैठक को बलिराम मिश्रा, रेल मंत्रालय पीएससी के सदस्य अजय यादव, समाजिक कार्यकर्ता संजय पासवान, परमहंस सिंह, बसंत राय, पूर्व प्राचार्य मोतीलाल गुप्ता, प्रो कामेश्वर सिंह, बीरेन्द्र पासवान, मयंक उपाध्याय, बंटी सिंह, स्यंदन सुमन, उमा शंकर पाण्डेय अधिवक्ता, ललन यादव, हरेन्द्र हरियाली, यश उपाध्याय, अश्विनी कुमार, मुकेश सिंह, नौसाद अहमद, जनमेजय सिंह, जीवन प्रकाश आदि उपस्थित थे। बैठक के दौरान पायलट बाबा आश्रम युवा कमिटी के सचिव रमेश कुमार उर्फ पप्पू जी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: dehri news, rohtas news, rohtasgarh fort, sasaram news
GOVINDA MISHRA September 15, 2021 September 15, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?