
शिवसागर (रोहतास) कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा रोहतास द्वारा प्रायोजित किसान पाठशाला के तहत कृषक प्रशिक्षण का सोनवर्षा (मदैनी) में किया गया आयोजन।इस कार्यक्रम का संचालन किसान अभय कुमार ने की। प्रशिक्षण सुधिर कुमार आत्मा अध्यक्ष एवं अमित कुमार सहायक तकनीकी समन्वयक ने किसानों को रबी फसल जिरोटिलेज से गेहूं की खेती के बारे में चर्चा किया गया। रबी फसल का उत्पादन कम से कम खर्च में किया जाये और उत्पादन ज्यादा हो। समय-समय पर दवा और बीज का प्रयोग के बारे में किसानों को बताया गया। पाठशाला में सरकार के द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं कि जानकारी के साथ खेती संबंधी कई जानकारियां दी गई। इस मौके पर अभय कुमार, आत्मा अध्यक्ष सुधिर कुमार, सहायक तकनीकी समन्वयक अमित कुमार, किसान जितेंद्र राय, रमाकांत पांडेय, निर्भय पांडे, प्रमोद कुमार, योगेश लाल श्रीवास्तव सहित अन्य किसान मौजूद थे।