
सासाराम (रोहतास) नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के जिला संरक्षक एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पंडित सुरेश त्रिपाठी को उनके श्राद्धकर्म पर सोमवार को स्थानीय फजलगंज स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके तैल-चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौंन, सत्यनारायण स्वामी, मुक्तिनारायन मिश्रा, ई.उमाशंकर दुबे, सुदामा पांडेय, आचार्य मुनमुन दुबे, विजय कुमार अम्बष्ट, सरदार अरविंद सिहं, रामाशीष तिवारी, ठाकुर दुबे, कपिल त्रिपाठी, रामपति त्रिपाठी, विमला देवी, रेनू त्रिपाठी, शिला त्रिपाठी, सुमन त्रिपाठी, बिमल पांडेय, युवराज त्रिपाठी, रामश्रय पांडेय, शालिग्राम पांडेय, श्रीधर तिवारी, रामाकांत पांडेय सहित अन्य शामिल थे।
