
सासाराम (रोहतास) भोजपुरी हमारी विरासत की अनमोल धरोहर के रूप में एक रत्न मणी है। यह बात भोजपुरी के सलिल गीतकार कुमार अजय सिंह ने भारतीय सेना के जवान मेजर डा० वृजभुषण सिंह द्वारा हनुमान मंदिर मानपुर भोजपुर के प्रांगण में आयोजित भक्ति भजन भोजपुरी सांस्कृतिक सह कलाकार सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा। जहां कुमार अजय सिंह को भोजपुरी के प्रति समर्पण तथा कलाकारों को मार्ग दर्शन देकर उच्च शिखर तक पहुंचाने के लिए अंग वस्त्र साल से सम्मानित करते हुए लोगों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देकर मंच को संचालित करने के लिए भी अधिकृत किया गया। जहां भोजपुरी के जाने माने कलाकारों के द्वारा तरह तरह के हनुमान भजन श्रीराम भजन, देवी भजन सहित पूर्वी, निर्गुण गाकर के माहौल को भक्तिमय बना दिया गया। गायक नंदजी कुमार चंद्रवंशी ने आचर भिज गईल बा पूर्वी गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जबकी गायक अविनाश पाण्डेय ने भिखारी ठाकुर के धुन पर मन बन राम नाम के व्यापारी भजनामृत गाकर भाव विभोर कर दिया। गायक नितु तिवारी ने लंका के जार के विरान कईनी श्री हनुमान भजन का रसपान कराकर माहौल को गद गद कर दिया। उपस्थित कलाकारों में अभय ओझा तबला, मनोज कुमार बैंजो, मिथलेश तिवारी झाल, मनोज शर्मा नाल पर संगीत को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में किसुनदेव सिंह स्वागतकर्ता, पूर्व सैनिक रितेश कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह, प्रमेन्द्र सिंह, सोनु सिंह, आयुश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
