
दिनारा (रोहतास) बिहार सांख्यिकी विभाग के तत्वाधान में मंगलवार को फसल क्रोप कटिंग का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास धान की फसल काटकर किया। क्रोप कटिंग के माध्यम से फसल की उत्पादन मात्रा ज्ञात किया गया।प्रखंड के चिंलहरूआं पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव में किसान दामोदर सिंह के 50 वर्गमीटर भुभाग में धान की फसल की कटाई किया गया। जिसमें एक हेक्टेयर धान की फसल की क्रोप कटिंग में 66 क्विंटल धान की उत्पादन दर्ज किया गया। इस अवसर पर प्रखंड बिकास पदाधिकारी ने उपस्थित किसानों से खेती के विषय में गहनता से बातचीत की तथा किसानों को उपज बढ़ाने की सलाह भी दिया। साथ हीं रवि फसलों की बुआई में वैज्ञानिक खेती को अपनाने की सलाह दिया। उन्होंने बताया कि किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाकर उपज बढ़ाने की सलाह दी गयी।
