
सासाराम (रोहतास) व्यवहार न्यायालय के निकट कांग्रेसी नेता कन्हैया सिंह नोटरी की अध्यक्षता में भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री तथा बिक्रमगंज से कांग्रेस के सांसद रहे डॉ बाबू राम शुभग सिंह की 41 वीं पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। सबसे पहले उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कन्हैया सिंह नोटरी ने अपने संबोधन में कहा कि राम शुभम बाबू कांग्रेस पार्टी के सरकार में रेल मंत्री थे। जिन्होंने अपने पद का बहुत ईमानदारी से निर्वहन किया था। वे नेहरू जी एवं इंदिरा गांधी के काफी करीबी थे। इन्होंने नेहरू जी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। वे केंद्र सरकार में रेल मंत्री के अलावे अन्य कैबिनेट भी रहे। वे इतने ईमानदार थे कि रेल मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी अपने अपने परिवार के लिए कुछ भी नहीं किए। वे आरा में एक साधारण से खपरैल के मकान में ही रह कर अपना पूरा जीवन सादगी के साथ बिता दिए। उनके इमानदारी, देशभक्ति, त्याग, निष्ठा को भुलाया नहीं जा सकता। उनके नाम पर बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर राम सुभग सिंह रेलवे स्टेशन करने की मांग की गई। मौके पर कन्हैया सिंह नोटरी कांग्रेसी नेता, लोकेश तिवारी, बद्री नारायण चौबे, रमेश कुमार पांडेय प्रभात कुमार सिंह, सगीर अहमद, अली हुसैन इदरीसी, धनंजय मेहता, राधा प्रसाद सिंह, मनोज सिंह, राजेश्वर कुशवाहा, सुमंत कुशवाहा, नवल साहू, विनोद राय, राम अवतार राय, डॉक्टर जावेद अख्तर, दिलवास अंसारी, जलेश्वर दुबे, शैलेंद्र नाथ ओझा, श्रीश त्रिवेदी,आलोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
