
चेनारी (रोहतास) भूमि सम्बंधी मामलों को लेकर चेनारी थाना परिसर में शानिवार को जनता दरबार लगाया गया। उक्त जानकरी चेनारी अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने दी। उन्होने ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह आयोजन होने वाले जनता दरबार को आज दिन शनिवार को थाना परिसर मे लगाया गया। जिसमें नए और पुराने भूमि सम्बंधी मामलो का त्वरित निष्पादन किया गया। परिसर में प्रखंड के दूर दराज से आये लोगो की भूमि सम्बंधी मामले के समस्या को घ्यान पूर्वक सुन कर निष्पादन किया गया। मौके पर चेनारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, अंचलाधिकारी निशांत कुमार, चेनारी प्रखंड मुख्यालय के कर्मचारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
