
सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी करगहर मंडल के कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशि कांत पाण्डेय ने किया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुरू किया गया। उसके बाद सभी के द्वारा वंदे मातरम गीत गया। मंडल कार्यसमिति में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय उपस्थित हुए। अरुण अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सभी बूथों पर धूमधाम से मनाई जाएगी। महामंत्री ने कहा कि सभी बूथों पर बूथ कमेटी को फिर से बनाया जाय। इसके लिए बूथ स्तर पर प्रभारियों की घोषणा की गई तथा यह निश्चित किया गया कि प्रत्येक बूथ पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। वहीं श्री पाण्डेय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए जो व्यान दिया है उसे ब्राह्मण समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग किया कि एनडीए गठबंधन से मांझी को तत्काल प्रभाव से अलग किया जाय। जीतन राम मांझी यदि सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो ब्राह्मण समाज सड़क पर उतर कर उनका विरोध करेगा। बैठक में
महामंत्री भगवान पाण्डेय, जय प्रकाश गुप्ता, सुभाष सिंह, अनूप पाठक, युवा मोर्चा अध्यक्ष कृपा शंकर तिवारी, भगवान गुप्ता, उमेश प्रसाद गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, सुनील पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
