
सासाराम (रोहतास) आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर “इनसे हैं हम “नामक पुस्तक का प्रकाशन होने जा रहा है। इस पुस्तक के प्रधान संपादक डॉ अवधेश कुमार अवध, प्रबंध संपादक धर्मचंद पोद्दार, संरक्षक आर के अग्रवाल हैं। इस पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद पोद्दार ने कहा है कि देश के आजादी के क्रांतिकारियों, महापुरुषों को इतिहास के पुस्तक में उचित स्थान अभी तक नहीं मिल पाया है। जिसको उचित स्थान देने के लिए देश के कोने कोने से विद्वान, राष्ट्रवादी लेखकों द्वारा 50 महापुरुषों, वीर सपूतों पर लेखन का कार्य किया गया है। इस पुस्तक को शीघ्र भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री से देश के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में महापुरुषों की जीवनी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में पाठ्यक्रमों में शामिल करने तथा इस पुस्तक को पाठ्यक्रम में संदर्भ पुस्तक के रूप में लागू कराने पर वार्ता होगी। जिससे देश के छात्र-छात्राएं इनके जीवनी से परिचित होंगे। इस पुस्तक में रोहतास जिले के सासाराम निवासी शिक्षाविद डॉ विनोद कुमार सिंह सहायक प्रोफेसर, दर्शनशास्त्र विभाग, शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज, आजमगढ़ द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर लेखन किया गया है। उक्त जानकारी भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद पोद्दार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
