
दरिहट। डेहरी प्रखंड के दरिहट गांव के रहने वाले जाने-माने कर्मकांड व ज्योतिषशास्त्र के अनुभवी पंडित सदानंद पांडे का निर्धन दिन शनिवार की देर रात को हो गया। वही निधनं की खबर सुनते ही आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ उठी । वही निधनं के बाद अंतिम दर्शन हेतु लोगों का दिनभर तांता लगा रहा। बताते चलें कि सदानंद पांडे कर्मकांड एवं ज्योतिष का विशेष अनुभव रखते थे। वही लोगों ने कहा कि सदानंद पांडे विचार और व्यवहार के धनी, मिलनसार तथा मृदुभाषी थे और उनके पूजा करने की एक अलग विधि विधान के द्वारा होती थी। वहीं निधनं की खबर सुनते ही शोक व्यक्त करने दरिहट पंचायत की निर्वाचित मुखिया शारदा देवी व सरपंच सुनीता देवी , मिट्ठू सिंह, नागेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह ( कृषि विशेषज्ञ), सुरेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, पप्पू सिंह,लड्डू सिंह, गुड्डू सिंह, संतोष कुमार सिंह ,राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, अनूप सिंह ,उदय सिंह, सत्येंद्र सिंह, अरविंद सिंह, अनिल सिंह तथा पत्रकार गोलू कुमार (नव बिहार टाइम्स), अशोक कुमार सिंह (प्रभात खबर) हिमांशु कुमार (पब्लिक) के साथ साथ सैकड़ों लोगों ने अंतिम यात्रा का दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और भगवान से आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।
