
बिक्रमगंज में नशा मुक्ति रैली में शामिल सेविकाएं और अन्य
बिक्रमगंज।
नशा मुक्ति दिवस पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने रैली निकाल लोगों को संदेश दिया। रैली बाल विकास परियोजना कार्यालय बिक्रमगंज से तेंदुनी चौक तक पहुंचा। रैली में शामिल सेविकाएं के हाथों में “नशा मुक्त रहे बिहार सुरक्षित रहे घर परिवार” का तख्ती लिए नारे लगा रही थी। रैली निकालने से पूर्व कार्यालय के पदाधिकारी व सेविकाओ के द्वारा शपथ लिया गया। सीडीपीओ कुमारी कमला सिन्हा ने बताया कि एक हजार की आबादी पर एक सेविका कार्य करती है, यदि सेविकाओ के द्वारा अपने अपने पोषक क्षेत्रों में लोगो को मद्य निषेध के प्रति जागरूक कर लोगों को नशा मुक्त कराती है तो निश्चित रूप से वैसे घर पूर्ण रूप से खुशहाल होगा। यदि हमारा गांव खुशहाल होगा तो निश्चित रूप से ही राज्य और देश खुशहाल होगा और देश विकास की तरफ तेजी से बढ़ेगा
मौके पर समाज वैज्ञानिक पिछड़ा वर्ग आयोग बिहार के पूर्व सदस्य सह नेता जनता दल यू जगनारायण सिंह यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सह जदयू नेता सुभाष यादव, महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी, निर्मला कुमारी, प्रखंड समन्वयक रिंकी कुमारी, परियोजना सहायक सुमन प्रभात सिंह, सेविका संघ की प्रखंड अध्यक्ष गंगोत्री देवी, मनभावती देवी, संगीता सिंह, रीता देवी, मुनी देवी, कुमारी निशा, इंदु देवी, संगीता कुमारी, शकुंतला देवी, प्रमिला देवी, राम्बिका देवी, मनी देवी, सुधा देवी, देवंती देवी, गीता देवी, वैजंती कुँवर, बबिता देवी, रीता कुमारी, उर्मिला देवी, बिंदु देवी के अलावे अन्य सभी सेविकाएं मौजूद थी।
