
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। बीजपी महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल नोखा में महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष सह नोखा विधानसभा प्रभारी सुनीता गुप्ता घर पहुंचा। इस दौरान सभी ने उनके पति मनोज गुप्ता के आकास्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष आरती गुप्ता ने कहा कि समाज के विकास के लिए सजग रहने वाले मनोज के निधन से परिवार को जो क्षति हुई है उसका नुकसान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान जिला महामंत्री पूर्णिमा श्रीवास्तव, विजय दुर्गा सिंह, उपाध्यक्ष- इंदु देवी, मंत्री- पूनम सिंह एवं लालसा देवी के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थी।
