
सासाराम (रोहतास) बुढ़वा महादेव सोनवागढ़ प्राचीन शिव मंदिर, एन एच 2 पर श्रावणी मेला का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय संत समिति के संगठन मंत्री महर्षि आंजनेशानंद जी महाराज एवं सासाराम के पूर्व विधायक एवं जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० अशोक कुमार द्वारा रविवार को प्रेमचन्द सिंह मेहता की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर समिति के महामंत्री विजय कृष्ण अग्रवाल पत्रकार, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सोनी, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, संगठन मंत्री सुशील कुमार, ददन पांडेय पत्रकार, राजू दुबे पत्रकार, रविंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा सभा भवन के अध्यक्ष, समाजसेवी सत्यनारायण स्वामी, शंभू महतो, डा सरोज कुमार, बिनोद चौरसिया, अजय कुमार दुबे, उमेश कुमार, संजय गुप्ता ,श्याम सतेंद्र प्रसाद सहित मंदिर सेवा समिति के सभी पदाधिकारीगण, आजीवन सदस्य एवं बाबा के भक्तगण तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
