दरिहट (रोहतास)। अकोढ़ी गोला प्रखंड सह थाना क्षेत्र के गोबर्धनपुर स्थित दयाल फार्म के विवादित जमीन के शिकायत पर सोमवार को जांच करने अनुमंडल पदाधिकारी समीर सौरभ व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवजोत सिमी पहुंचे। अधिकारियों ने गोवर्धनपुर ग्राम के दयाल फार्म में भूमि विवाद से संबंधित शिकायत के संदर्भ में निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में चिन्हित स्थल के लोगो को समझाया कि यह प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय पटना में प्रक्रियाधीन है। माननीय न्यायालय द्वारा वाद में निर्णय आने तक दोनों पक्षों द्वारा उक्त स्थल पर शांति व्यवस्था बनाने हेतु समझाया गया। साथ ही अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष अकोढ़ीगोला को उक्त स्थल पर शांति व्यवस्था बनाते हुवे अग्रेत्तर कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। विदित हो कि वर्षो से दयाल फार्म के जमीन पर कब्जा को लेकर विवाद होते रहा है. मामला इतना पेचिंदा है की विगत में कई बार अधिकारियों के द्वारा पहल कर सुलझाने का प्रयास विफल रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह मामला कोर्ट के विचाराधीन चल रहा है।
