*समन्वय कर होगी सार्थक विकास की पहल- समाजसेवी बसन्त कुमार
संवाददाता, नौहट्टा (रोहतास)। स्थानीय प्रमुख आवास पर सोमवार को नौहट्टा विकास समन्वय समिति के अध्यक्ष बसन्त कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के अलावा पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बैठक के दौरान अध्यक्ष ने प्रखंड के सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अपने दायित्व का पालन सही तरीके से करें। उनकी जिम्मेदारी काफी बड़ी है और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों का भविष्य गढ़ने के लिए जरूरी है कि विद्यालय के समय सारणी का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के मैदानी और कैमूर पहाड़ी के पीपरडीह पंचायत अंतर्गत विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
प्रखंड के चहुमुखी बिकास के लिए सभी पंचायतो से प्रतिनिधि, समाजसेवी और राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने इस तरह का निर्णय एक साथ लिया है। इसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को चौपट नहीं होने देने और इसका स्तर सुधारने के लिए लगातार नजर बनाए रखने का है। उन्होंने कहा कि सुदुरवर्ती प्रखंड के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समिति सार्थक प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों में मेधा है और देश के अलावा दुनिया के कई कोनों में अपना परचम लहरा रहे हैं।
समिति के सदस्यों का कहना है कि किसी भी शिक्षक, अभिभावक और बच्चों की समस्या को दूर करने के लिए सक्रियता से प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर उप प्रमुख रविन्द्र राम, मुखिया अरुण चौबे, भाजपा अध्यक्ष श्रीराम सिंह, जदयू अध्यक्ष दीपक चौबे, मुखिया प्रतिनिधि दयाशंकर कुमार, उम्मत रसूल, पूर्व प्रमुख रमेन्द्र राम, गुड्डू सिंह, आनंद प्रकाश गुप्ता, बीरू उरांव, उदय मेहता, बबलू राम आदि मौजूद थे।
