
शिवसागर (रोहतास) प्रखंड में वार्ड संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं मिडिया प्रभारी बनने पर लोगों ने बधाई दिया है। बताते चलें कि शिवसागर प्रखंड क्षेत्र के एन एच दो पर स्थित परदेशी लाईन होटल पर वार्ड संघ शिवसागर प्रखंड का बैठक किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से रविशंकर पणरी पंचायत के वार्ड नंबर 5 को वार्ड संघ शिवसागर प्रखंड के अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष करूप पंचायत वार्ड संख्या 3 के वार्ड सदस्य बीरबल कुमार, सचिव संगीता देवी पंचायत कोनकी वार्ड संख्या 7, कोषाध्यक्ष सोनी कुमारी पंचायत सोनहर वार्ड संख्या 12 एवं मिडिया प्रभारी पताढी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 15 के वार्ड सदस्य पुनीता सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया।
राजीव कुमार सिंह उर्फ कुन्दन सिंह डब्लू सिंह भगवलिया, चंदेश भारती, दिनेश यादव, सुशील चौधरी, पूनम देवी, आरती देवी, सोनू कुमार, सरोज बैठा, धर्मेन्द्र कुमार, काशी कुमार चौरसिया, सुनील कुमार शर्मा, भगवान, उदय कुमार, फुलमती देवी, उपेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार, पूजा त्रिपाठी, शांति देवी, कुसुम देवी, शोभा देवी, मीरा देवी, अयोध्या सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
