
संवाददाता, डेहरी। इंद्रपुरी क्षेत्र के चकनहां पंचायत अंतर्गत आनंद मैरिज हॉल बडीहा में मंगलवार को डेहरी मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने की। मुख्य अतिथि रोहतास जिला भाजपा उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी परमहंस सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में पं दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। जिसके बाद सामूहिक रूप से वंदे मातरम गाते हुए भारत माता की जय का नारा लगाया गया। आए हुए सभी अतिथियों को मंडल की ओर से माला व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि परमहंस सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घरों में तिरंगा झंडा लगाकर महोत्सव मनाएंगे। वहीं प्रत्येक बूथ पर सप्त ऋषि को विस्तार करते हुए 21सदस्य कमिटी व पन्ना प्रमुख को बनाना है ताकि हर बूथ सशक्त बने और आगामी चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिल सके।
इस दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आगामी 28 जुलाई को भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल के डेहरी में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत करना है। इसके लिए एक्टिव कार्यकर्ताओं के बीच तैयारी समिति बनाई जाएगी, ताकि कहीं भी असुविधा न होने पाए।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, भाजयुमो के प्रदेश सदस्य बबल कश्यप, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कन्हैया सिंह, अखिलेश सिंह, मंडल महामंत्री सोनू सिंह, उपाध्यक्ष रंग बहादुर सिंह, अनिल सिंह, सरपंच संजय सिंह, अजय पांडे, डॉ ओम प्रकाश,अरविंद दुबे, संतोष सिंह, भाजपा आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे, लक्ष्मण सोनी, प्रेमचंद कुशवाहा, अमन कुमार, प्रमोद प्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड महामंत्री उदय कुशवाहा ने किया।