
संवाददाता, रामगढ (कैमूर)। रामगढ़ पंचायत वार्ड सदस्य संघ की एक बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया। बैठक गोड़सरा पोखरा सूर्य मंदिर के प्रांगण मे आयोजित हुई। इस दौरान संगठन की पूरानी कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी वार्ड सदस्यों की सहमति से अध्यक्ष के तौर पर मसाढ़ी पंचायत, मेढ़ा के वार्ड सदस्य विशेष श्रीवास्तव का चुनाव हुआ। जबकि उपाध्यक्ष सिसौडा पंचायत के वार्ड 2 सदस्या निशा देवी का चयन किया गया।
संरक्षक के तौर पर मुनीलाल बिंद का चयन किया गया है। सचिव, कोषाध्यक्ष के पद मे कोई बदलाव नही किया गया है। बैठक का आयोजन संगठन सचिव एवं कोषाध्यक्ष के अनुरोध पर किया गया था। इसमें करीब 50 सदस्य मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता सुधीर कुमार एवं संचालन कंचन देवी ने की। इस दौरान सभी सदस्यों ने सर्वसम्मिति से संगठन में बदलाव के बाद इसपर मजबूती देने पर विचार किया गया।
