
नासरीगंज(रोहतास) स्थानीय नासरीगंज दाऊदनगर सोन पुल पर भाजप के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी रामचन्द्र चयंवरिया एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश कालिया का फूल माला देकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से स्वागत किया। इसके अलावा मौना में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामायण पासवान के अध्यक्षता में प्रखंड अध्यक्ष कनकधीर उपाध्याय नगर अध्यक्ष लालबाबु साह के नेतृत्व में अंगवस्त्र दे स्वागत किया।तपश्चात भाजपा के पदाधिकारी पवनी पंचायत के मुखिया पिपरडीह निवासी बिजय भगवान तिवारी उर्फ बादशाह तिवारी के निवास पर पहुंच स्वजनों से कुशल क्षेम पूछा और अपराधियों की शिघ्र गिरफ़्तारी की मांग प्रसाशन से किया।इसके अलावा इटिम्हा में पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम,में भी भाग लिया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशिल कुमार, जिला महामंत्री बिजय कुमार सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रामायण पासवान, रेखा नागमणी, जिला मंत्री प्रमोद कुशवाहा, सुरेश पाण्डेय, अमित कुशवाहा, अशोक सिंह, संदीप बहादुर सिंह, रौशन सिंह, छोटेलाल पाण्डेय, गुड्डन तिवारी, संतोष आर्य, जय सियाराम, सौरभ सिंह, अभय दुबे, सतेन्द्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
