
योजना के पैसा गोल मटोल करने का आरोप
दरिहट (रोहतास)। डेहरी प्रखंड के मझिआंव पंचायत के तीन वार्ड सदस्य और तीन वार्ड सचिव पर दरिहट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष शेख मकबूल आलम एवं सहायक सब इंस्पेक्टर विमलेश कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव रामेश्वर सिंह ने मझिआंव के तीन वार्ड सदस्य और तीन वार्ड सचिव कुल छह लोगो पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसका कांड संख्या 176/22 में दर्ज है।
पंचायत सचिव रामेश्वर सिंह ने थाने में लिखित आवेदन देकर कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना अंतर्गत हर घर नल हर घर जल आपूर्ति करने के लिए राशि की निकासी की गई थी. खर्च के बाद बची शेष राशि सरकार को लौटाया नहीं गया है। जिसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. नलजल योजना पंचायत में वित्तीय वर्ष 2019 समाप्त होने के बाद कनीय अभियंता ने 15 फरवरी 2021 को जांच कर कार्य समाप्ति की घोषणा की गई थी। जिसमें निकासी राशि से खर्च की गई राशि ज्यादा थी। बची हुई राशि को वार्ड सदस्यों व सचिवों ने सरकारी खजाना में नही लौटाया। जिसके आलोक में मझिआव पंचायत के गोही टोला वार्ड नंबर 02 के वार्ड सदस्य रंजू देवी व वार्ड सचिव बृजनंदन सिंह, वार्ड संख्या 06 के वार्ड सदस्य अनुज सिंह व सचिव सुदामा कुमार और वार्ड संख्या 08 सदस्य बसंत राम व सचिव विश्वनाथ राम चिलबिला पर राशि गबन को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाया है।
बताया कि वार्ड संख्या 02 में नलजल योजनातर्गत 12 लाख 50 हजार रुपया निकासी की गई है जिसमे 10 लाख 72 हजार 777 रुपया खर्च किया गया। शेष राशि एक लाख 77 हजार 223 रुपया का गबन किया गया है। वही वार्ड नंबर छह 12 लाख 50 हजार निकासी किया गया है। जिसमे 11 लाख 25 हजार छह सौ 35 रूपया खर्च किया गया। शेष एक लाख 24 हजार 365 रुपया का गबन का आरोप है। वही वार्ड संख्या 08 में 12 लाख रुपया का निकासी हुआ है।जिसमे 10 लाख 81 हजार 351 रुपया खर्च की गई है।शेष 1 लाख 18 हजार 649 रुपया का गबन का आरोप है। बताया कि इस मामले में प्राथिमिकी दर्ज कर कारवाई किया जा रहा है.
