
शिवसागर (रोहतास) शांतिपूर्ण उत्सव के माहौल में मुहर्रम के पर्व मनाने को लेकर शुक्रवार को शिवसागर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता शिवसागर थाना अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने की। सुशांत कुमार मंडल ने कहा कि हिन्दू एवं मुसलमान समुदाय के लोगों से आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ मुहर्रम व तजिया पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुसलमान भाई पारंपरिक तरीके से आपसी भाईचारा के साथ इस पर्व को मनायें। साथ ही उन्होंने मोहर्रम पर्व के दिन शांतिपूर्ण वातावरण में निर्धारित रूटों में ही ताजिया की जुलूस निकालें। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व कुर्वानी को याद दिलाता है। इसे आपसी सौहार्द के साथ मनायें।
वहीं उपस्थित शिवसागर प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार मिश्रा ने कहा कि मुहर्रम पर्व में शांति व्यवस्था को भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर बनी रहे। ताजिया जुलूस की निर्धारित रूटों को लेकर सूचीबद्ध किया। मोहर्रम को लेकर खलीफाओं को लाइसेंस निर्गत करने को लेकर निर्देशित भी किया। साथ ही बिना लाइसेंस ताजिया जुलूस निकालने वालों पर विधि संवत कार्यवाई करने की बातें कही गई।
क्षेत्र के सभी ताजिया स्थलों का जुलूस की जानकारी ली गई। साथ ही सभी स्थल पर शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। संबंधित सभी क्षेत्रों में पुलिस बल की तैयारी पर बल दिया गया। बैठक में इंद्रावती देवी मुखिया, तवकीर आलम, निजामुद्दीन अंसारी, महबूब खलीफा, अजीम अंसारी, मुबारक अंसारी, फिरोज खलिफा, मोहम्मद आफताब आलम, अजय कुमार सिंह, काशी चंद्रवंशी, सदाम हुसैन, जमालुद्दीन अंसारी, दिलसाद राजा के अलावे अन्य लोग शामिल थे।